logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चंद्रयान 3 की तैयारी पूरी, इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा- जून-जुलाई में होगा प्रक्षेपण 


नागपुर: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान तीन को लेकर बड़ी जानकारी दी है। जिसके तहत इसरो ने पूरी तैयारी कर ली है। और इस साल के जून और ,जुलाई महीने में इसका प्रक्षेपण किया जाएगा। सोमनाथ बुधवार को  भारतीय विज्ञान कांग्रेस में शामिल होने नागपुर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। 

सोमनाथ ने कहा कि, "हमारे शोध के उद्देश्य इससे पहले के चंद्रयान 2 जैसे ही हैं। अतीत में की गई गलतियों से बचने के लिए विमान की सुरक्षित लैंडिंग और लैंडिंग के बाद रोटर के सुरक्षित निकास पर विशेष जोर दिया गया है।" उन्होंने कहा कि, “हम चंद्रयान तीन को जून-जुलाई महीने में अंतरिक्ष में प्रक्षेपण कर देंगे।”

इसरो प्रमुख ने कहा, "जो मकसद चंद्रयान दो में था वही मकसद चंद्रयान-3 का भी है। चंद्रयान-3 में इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर, सेंसर, टेक्नोलॉजी आदि को अपग्रेड किया गया है।" उन्होंने यह भी कहा कि, "यह योजना बनाई गई है कि चंद्रयान-3 विपरीत परिस्थितियों में भी काम कर सकता है।"

अगले महीने मंगलयान की घोषणा

मंगलयान मिशन को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि, "एक महीने में मंगलयान की घोषणा कर दी जाएगी।" वहीं शुक्रयान को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा, "शुक्रयान-1 मिशन का विषय विचाराधीन है और इस संबंध में दो समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि वह सरकार के सामने अपने तथ्य रखेंगे।"