logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की स्थापित होगी 51 फुट की प्रतिमा, मार्च से शुरु होगा काम


नागपुर: छत्रपति शिवाजी महाराज की विश्व की सबसे बड़ी सिंहासनारूढ़ प्रतिमा राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के महाराज बाग क्षेत्र में स्थापित की जाएगी। प्रतिमा 51 फीट ऊंची होगी। 19 मार्च 2026 को प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

स्मारक समिति के अध्यक्ष डाॅ. मुधोजी राजे भोसले ने कहा कि स्मारक पर काम मार्च से शुरू होगा. विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति जनभागीदारी से यह भव्य प्रतिमा बनाएगी। 18 जून 2023 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्मारक स्थल की आधारशिला रखी। अब तक करीब 50 लाख रुपये का दान मिल चुका है.

मूर्तिकार सोनल कोहाड़ को मूर्ति के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। प्रतिमा के चबूतरे की लंबाई 20 फीट, चौड़ाई 15 फीट और ऊंचाई 9 फीट होगी। विराजित प्रतिमा की ऊंचाई 32 फीट और उसके ऊपर का छत्र 7 फीट ऊंचा होगा. कांस्य प्रतिमा का वजन 10,000 किलोग्राम होगा।

स्मारक समिति छात्रों, शिक्षकों, इतिहासकारों और विद्वानों के लिए उन्नत शिक्षा का एक केंद्र स्थापित करेगी। यह केंद्र छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और कार्य पर अनुसंधान सुविधाएं प्रदान करेगा। प्रतिमा का निर्माण कोल्हापुर में छह भागों में किया जाएगा और इसे नागपुर में जोड़ा जाएगा।