logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हेडगेवार स्मारक समिति से की भेंट, कहा - हमारा हिंदुत्व, विकास का हिंदुत्व


नागपुर: आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर के रेशिमबाग स्थित हेडगेवार स्मृति भवन में डॉ हेडगेवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए यह श्रद्धा का स्थल है, इसलिए हम अधिवेशन के समय यहां आते हैं.  

शिंदे ने कहा, “अधिवेशन जब नागपुर में होता है तो हेडगेवार स्मारक समिति से भेंट करते हैं. हमारे लिए यह श्रद्धा का स्थल है. यहां आकर हमें देश सेवा करने की प्रेरणा मिलती है. ये सेवा भाव का स्थान है.”  

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के विचार को लेकर ही सरकार स्थापित की है. हमारा हिंदुत्व विकास का हिंदुत्व है. प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि सभी का विकास हो.”   

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार कॉमन मैन की सरकार है. सामान्य व्यक्ति कभी भी मुख्यमंत्री से मिल सकता है. मैं भी कॉमन मैन की तरह ही कार्य करता हूं. इसलिए लोग हमें पसंद करते हैं.”  

मुख्यमंत्री जाती को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर कहा, “महाराष्ट्र में सभी जाती के लोग साथ में रहते हैं, त्यौहार मनाते हैं, ख़ुशी से रहते हैं. राज्य में जाती पाती को लेकर कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए सरकार उसके अनुरूप सबके विकास के बारे में सोचकर निर्णय लेगी.”