logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री फडणवीस शहर में चल रहे विविध निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को शहर में चल रहे विविध निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहाँ अधिकारियों से निर्माण की जानकारी ली, वहीं उन्हें निर्देश भी दिए। इस दौरान पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद रहे। 

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस सबसे पहले दाभा स्थित बन रहे डॉ. पीडीकेवी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने निर्माण को लेकर विस्तृत जानकारी ली। वास्तुकार हबीब खान द्वारा डिजाइन किया गया यह केंद्र मध्य भारत का सबसे बड़ा सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र है। इस केंद्र की छत को सूर्य की किरणों से बचाने के लिए लहरों के आकार में डिजाइन किया गया है। साथ ही, इस केंद्र में 22 एकड़ में सौर ऊर्जा उत्पन्न की जाएगी और किसानों की प्रदर्शनी के लिए एक अलग हॉल भी बनाया गया है।

इसके बाद मुख्यमंत्री सिविल लाइंस पहुंचे और विभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर कार्यालय के नए प्रशासनिक भवन के निर्माण का निरीक्षण एवं समीक्षा की। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने नागपुर संभागीय खेल परिसर में स्पोर्ट्स हब के निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने का आदेश दिया।

इस दौरान पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक परिणय फुके, विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी, जिलाधिकारी डॉ. विपीन इटनकर सहित  महाराष्ट्र राज्य बुनियादी ढांचा विकास निगम के एमडी बृजेश दीक्षित भी मौजूद रहे।