logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

MahaKumbh: CM मोहन यादव ने जिला प्रशासन को जाम में फंसे श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का दिया निर्देश, श्रद्धालुओं से की प्रशासन का सहयोग करने की अपील


नागपुर/जबलपुर: महाकुम्भ में बढ़ती भीड़ और रीवा से लेकर जबलपुर-कटनी-सिवनी जिले में हो रहे ट्रैफिक जाम के चलते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जिला प्रशासन को श्रद्धालुओं सहित सभी प्रभावित लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम करने का निर्देश दिया है।

मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में सम्मिलित होने जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के चलते चाक घाट यानी रीवा से लेकर जबलपुर-कटनी-सिवनी जिले तक यातायात प्रभावित हुआ है और रस्ते पर जाम लग गया है। इन वाहनों में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। 

इसी के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन और नगरीय निकायों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं जैसे भोजन, पानी, ठहरने की व्यवस्था, शौचालय एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का इंतजाम करने का निर्देश दिया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रद्धालुओं से अपील है कि सुगम व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। इसी के साथ मोहन यादव ने क्षेत्र सभी जनप्रतिनिधियों से भी प्रशासन के साथ व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की है।