logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Chhindwara: जामसावली हनुमान मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ‘श्री हनुमान लोक’ की रखी आधारशिला


छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध चमत्कारी जामसावली हनुमान मंदिर में आज 24 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हनुमान लोक की आधारशिला रखी। सरकार जामसावली मंदिर में 314 करोड़ की लागत से दो फेज में 'हनुमान लोक' का निर्माण करेगी। इसी के साथ शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा से अलग पांढुर्णा, सौंसर और नंदनवाड़ी को मिलाकर अलग जिला घोषित करने का ऐलान कर दिया है।

30 एकड़ में बनेगा मंदिर

कुल 30 एकड़ जमीन में लगभग 100 से ज्यादा वास्तुकला कारीगर इसे आकार देंगे। योजना के प्रथम चरण में 35.23 रुपये करोड़ की लागत प्रस्तावित की गई है। इस योजना के अंतर्गत हनुमान लोक के प्रथम प्रांगण में 90 हजार वर्गफुट क्षेत्र में हनुमान जी की बालरूप कलाओं को दर्शाते एक चिरंजीवी पथ निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही नए मंदिर प्रशासन कार्यालय का भी निर्माण इसमें शामिल है। इस प्रांगण में मंदिर की दीवारों पर भगवान हनुमान की मूर्तियों और भित्तचित्रों से सुसज्जित होंगी। 

वीर हनुमान के दर्शन करने के बाद शिवराज ने अपने ट्विटर पर लिखा, “सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना। छिंदवाड़ा के जामसांवली में विश्राम मुद्रा में विराजमान हनुमान जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्‍त किया एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की।”

मंदिर प्रांगण में दुकानों का भी होगा निर्माण

मंदिर प्रांगण में पूजा सामग्री की पक्की दुकानों का भी निर्माण किया जाने वाला है। इसके तहत कुल 120 दुकानें बनाई जाएंगी। मंदिर में गुरुकुल और सांस्कृतिक विद्यालय सहित कई निर्माण कार्य किए जाएंगे।  जामसावली मंदिर में हनुमान लोक की आधारशिला रखने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा जाएंगे, जहां वे छिंदवाड़ा शहर में 4 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इस दौरान वह राज्य रोजगार दिवस के मौके पर आठ लाख से ज्यादा युवाओं को पांच हजार करोड़ से ज्यादा रूपये का ऋण भी बांटेंगे। 

पांढुर्णा बनेगा नया जिला 

अपने एक दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया। जिसके तहत पांढुर्णा, सौंसर और नंदनवाड़ी को मिलकर नया जिला बनाने का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के साथ पांढुर्ना मध्य प्रदेश का 55वां जिला होगा। ज्ञात हो कि, इसके पहले शिवराज सिंह चौहान ने नागदा और मऊगंज को भी जिला बनाने की बात कह चुके हैं। वहीं मऊगंज 15 अगस्त से अस्तित्व में भी आ चूका है।