logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संजय राउत पर चित्रा वाघ का पलटवार, कहा- महिलाओं के प्रति उनकी सोच पूरे राज्य को पता


नागपुर: शिंदे गुट नेता शीतल म्हात्रे (Sheetal Mhatre) के वायरल वीडियो पर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। पुलिस ने इस मामले में उद्धव गुट (Udhav Thackeray Group) के 14 से ज्यादा नेताओं को गिरफ्तार किया है। वहीं इसको लेकर राज्यसभा सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) ने शिंदे-भाजपा सरकार पर हमला बोला है। राउत ने कहा कि, शिंदे गुट के नेता खुद ऐसा करते हैं और हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं। उद्धव गुट नेता के इस बयान पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा वाघ (Chitra Wagh) ने पलटवार किया है।

नागपुर दौरे पर पहुंची वाघ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "महिलाओं के बारे में संजय राउत की मानसिकता और सोचा क्या है पुरे महाराष्ट्र को पता है। इसलिए उन्हें इस मामले पर कुछ नहीं बोलना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "राउत के खाने और दिखने के दांत अलग-अलग है। यह महाराष्ट्र की जनता अच्छे से जानती है।"

कंगना रनौत के खिलाफ राउत द्वारा की गई टिप्पणी को याद करते हुए वाघ ने कहा, "किस तरह एक महिला के लिए उस भाषा का प्रयोग किया गया था, जिसे एक सभ्य समाज में कही सही नहीं ठहराया जा सकता था। उसे राज्य अभी तक भुला नहिनी है। खुद को ज्ञानी समझने वाले राउत को अपना ग्यान अपने पास रखना चाहिए दुसरो को बताना नहीं चाहिए।"  

क्या कहा था संजय राउत ने?

दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, “प्रदेश में इस समय फिल्म 'मुकाबला हुआ मुका' चल रही है। अभी दादा कोंडके चाहिए थे। उनकी फिल्म 'मुका हया मुका' काफी लोकप्रिय हुई थी। लेकिन 'मुका घ्या मुका' मामले में शिवसेना कार्यकर्ताओं को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है? उनका रिश्ता क्या है? यह सत्ता और पुलिस व्यवस्था का दुरुपयोग है।”