logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तमाम आवाहन के बाद भी नागरिकों ने नहीं भरे टैक्स, अब जब्त भूखंडों की नीलामी करेगी मनपा


नागपुर: 2022-2023 वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अभी केवल 40 दिन ही शेष बचा हुआ है, लेकिन मनपा अभी भी अपने घर टैक्स के तय गोल को नहीं पा पाई है। घर टैक्स भरने के लिए मनपा लगातार नागरिकों से आवाहन कर रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग अपने घर का टैक्स नहीं भर रहे हैं। इसी को देखते हुए मनपा ने बड़ा कदम उठाते हुएजब्त भूखंडो की नीलामी करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी मनपा आयुक्त राधाकृष्ण. बी ने दी।

आयुक्त ने कहा, "पिछले साल के मुकाबले इस साल की रिकवरी अच्छी है, लेकिन इसके बावजूद हम अपना तय टारगेट पूरा करने से चूक रहे हैं।  हम उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं जिन्होंने कई साल से टैक्स नहीं भरा है. हम 700 से 800 संपत्तियों की नीलामी करने जा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "संपत्ति कर मनपा के लिए आय का एक स्रोत है। हम इस टैक्स के पैसे से कूड़ा उठाने, पानी सप्लाई करने जैसे सभी जरूरी काम कर रहे हैं।"

290 करोड़ का टारगेट

नागरिकों पर इस साल घर टैक्स के रूप में 290 करोड़ बकाया था, जिसमें से 190 करोड़ रूपये वसूले जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद 100 रूपये अभी भी नागरिकों पर बकाया है। मनपा लगातर ऐसे लोगों से कर भरने की अपील कर रही है। लेकिन इसके बावजूद लोग इस पर कोई ध्यान नहीं देरहे हैं। इसी को देखते हुए मनपा ने अब कठोर कार्रवाई करें का तय किया है।

800 से ज्यादा भूखंडों को किया जब्त

मनपा घर टैक्स नहीं भरने वालों के खिलाफ अभियान चला रहे है। पिछले कई सालों से घर टैक्स नहीं भरने वालों के खिलाफ मनपा रोजाना कार्रवाई कर रही है। पिछले कुछ  में मनपा ने 800 के करीब भूखंडों को जब्त करने की कार्रवाई की और भूखंड मालिकों को जल्द से जल्द टैक्स भरने का नोटिस दिया। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना टैक्स नहीं भरा ह। जिसको देखते यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें: 

  • इंस्टग्राम पर युवती को भेजा अश्लील मैसेज,युवक पर विनयभंग का मामला दर्ज 
  • तीन लोगों को उड़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार भी की बरामद