logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सहोली WCL की ब्लास्टिंग से नागरिक परेशान, मकानों में पड़ रही दरारें


नागपुर: पारशिवनी के वेकोलि भानेगांव-सिंगोरी उपक्षेत्र अंतर्गत आने वाले सहोली गांव के नागरिक इन दिनों वेकोलि की ब्लास्टिंग की वजह से काफी परेशान हो चुके हैं, तथा ब्लास्टिंग की वजह से नवनिर्मित मकानों में भी दरारें पड़ने लगी हैं।

वेकोलि भानेगांव-सिंगोरी उपक्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा प्रतिदिन 2 से 3 बजे के बीच कोयला निकालने के लिए ब्लास्टिंग की जाती है। इस ब्लास्टिंग की वजह से डोरली ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले सहोली गांव में ब्लास्टिंग की वजह से कोयले के पत्थर उड़ कर नागरिकों के घरों में जाकर गिर रहें हैं। साथ ही इस ब्लास्टिंग से होने वाले कंपन के कारण पुराने मकानों के साथ नवनिर्मित मकानों सहित सरकारी इमारतों में भी दरारें पड़ने लगी हैं। 

इस समस्या को लेकर पंचायत समिति पारशिवनी सभापति मंगला निंबोने एवं उपसभापति करूणा भोवते के द्वारा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया गया, तथा पीड़ित नागरिकों की समस्या को जानने के साथ वेकोलि प्रबंधन से चर्चा करने का प्रयास किया। परंतु वेकोलि प्रबंधन से समय नहीं मिल पाया। इस समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। 

देखें वीडियो: