logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सिटी बस में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सोनेगांव पुलिस ने चार महिलाओं को पकड़ा


नागपुर: सोनेगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी बस से महिलाओं के बैग से आभूषण और पैसे चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लक्ष्मी वीरू लोंढे (35), सारिका कुमार लोंढे (35), संजना सतीश हाताकडे (30), निशा संजय पराटे (32) और शालू राजा लोंढे (35) सके रूप में की गई है। सभी आरोपी अजनी थाना अंतर्गत आने वाले रामटेके नगर में रहती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को ममता चतुरसिंग बघेल(46, रेमंड बोरगाव तालुका संसार जिल्हा छिंदवाडा मध्य प्रदेश) निवासी महिला ने बैग से कुछ महिलाओं द्वारा आभूषण और पैसे चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, वह खापरी जाने के लिए पंचशील चौक से सिटी बस पकड़ी।  इसी दौरान पांच महिला बस में चढ़ी और सभी ने फरियादी को घेर लिया। इसी दौरान आरोपियों ने महिला के बैग से आठ ग्राम का मंगलसूत्र जिसकी कीमत करीब 35 हजार सहित 3350 रुपये नगद सहित 38350 रुपये का सामान चोरी कर लिया। और सभी अगले स्टॉप पर उतर गई। जैसे ही महिला को चोरी होने की बात पता चली वह सोनेगांव थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों की खोजबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस ने सिटी बस में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें पांचो महिलाओं द्वारा फरियादी को घेरने की तस्वीर सामने आई। पुलिस ने आनन-फानन में सभी को हिरासत में ले लिया। वहीं पूछताछ करने पर सभी ने बैग से चोरी करने की बात काबुल कर ली। इसी के साथ पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान भी जब्त कर लिया।

तीन महिला पार पहले से कई मामले दर्ज

जाँच में पता चला की आरोपियो मेसे तीन महिला हार्डकोर अपराधी हैं। उनके खिलाफ जिले के मौदा और बुटीबोरी थाने में चोरी के एक-एक मामला दर्ज पाया गया। सोनेगांव पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।