logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सिटी को जल्द मिलेगा तीसरा क्रिकेट स्टेडियम, एनआईटी ने पास किया प्रस्ताव


नागपुर: राज्य की राजधानी को जल्द ही उसका तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मिलने वाला है। गुरुवार को आयोजित बैठक में नागपुर सुधार प्रन्यास ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। स्टेडियम के साथ क्रिकेट एकेडमी भी बनाने का निर्णय लिया गया है। नए स्टेडियम के लिए उमरेड रोड स्थित किसी जगह चयन किए जाने की संभावना है। 

शहर में होंगे तीन स्टेडियम

उपराजधानी में वर्तमान में दो क्रिकेट स्टेडियम हैं। पहले स्टेडियम सिविल लाइन्स में मौजूद है। वहीं दूसरा वर्धा रोड के जामठा में बना हुआ है। मौजूदा समय में जामठा में अंतरराष्ट्रीय सहित रणजी ट्रॉफी के मैच खेले जाते हैं। वहीं सिविल लाइन्स स्थित स्टेडियम का उपयोग अंडर 19 के मैचों सहित अन्य श्रेणियों के मैच खेले जाते हैं। वहीं अगर इस प्रस्ताव की मंजूरी विदर्भ क्रिकेट   एसोसिएशन से मंजूरी मिल जाती है तो शहर में यह तीसरा स्टेडियम होगा।

केंद्रीय मंत्री गडकरी से होगी जल्द बैठक

शहर में नए स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को एनआईटी ने अपनी मंजूरी दे दी है। वहीं इसको लेकर जल्द ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के साथ बैठक होगी। इस बैठक के बाद तय किया जायेगा की स्टेडियम कहां बनाया जाएगा।