logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर सेंटल जेल में कैदियों के बीच हुई झड़प, एक कैदी घायल


नागपुर: सेंट्रल जेल में 7 अगस्त की शाम फिर एक बार जेल में बंद तीन कैदियों के बीच खाना परोसने की बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें दो कैदियों ने मिलकर खाना परोसने वाले तीसरे कैदी के सिर पर बर्तन से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कैदी सुमित आनंद राव मून बताया जा रहा है। घायल कैदी को जेल में भोजन वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि हमला करने वाले कैदियों में सिद्धेश सतीश घाडगे और मनोज प्रकाश वाघमारे का समावेश है।

सात अगस्त की शाम ये दोनों कैदी भोजन लेने के लिए सुमित के पास आए थे। सुमित ने तब सिद्धेश को सब्जी परोस कर दी थी। कुछ देर में ही सिद्धेश वह सब्जी हाथ में लेकर आया और उसे सब्जी के बर्तन में डाल दिया। इस बात को लेकर सुमित और सिद्धेश में झगड़ा शुरू हो गया। 

इसी झगड़े में सिद्धेश ने अपने साथी मनोज के साथ मिलकर वही रखे बर्तन से सुमित के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस सुरक्षा रक्षकों ने दौड़कर सुमित को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया और उसे इलाज के लिए सेंटर जेल के अस्पताल में ले गए। जेल प्रशासन की शिकायत पर धंतोली पुलिस थाने में दोनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।