logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नौ के बाद खुलेगी प्राइमरी से कक्षा चौथी तक की स्कुल, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी


नागपुर: बच्चों की अच्छी नींद हो इसको देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। जिसके तहत राज्य के प्राइमरी से लेकर कक्ष चार तक की स्कुल अब सुबह सात बजे के बदले नौ या उसके बाद लगेगी। इसको लेकर गुरुवार को अधिसूचना भी जारी कर दी है। 

ज्ञात हो कि, बीते वर्ष राज्यपाल बैस ने 'मुख्यमंत्री माझी शाला, सुंदर शाला' अभियान की शुरुआत के मौके पर इस मुद्दे पर अपनी राय रखी थी. उन्होंने कहा था की बदलती जीवनशैली के कारण हर किसी के सोने का समय बदल गया है और सभी में देर रात तक सोने की प्रवृत्ति बढ़ गई है। इसमें बच्चे भी शामिल है। राज्यपाल ने कहा था कि देर रात सोने की आदत बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो गई है। इसलिए उन्होंने कहा कि हमें स्कूल का सुबह का समय बदलने के बारे में सोचना चाहिए।

शीतकालीन सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री ने की थी घोषणा 

राज्यपाल के इस सुझाव पर राज्य शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। इसको लेकर राज्य सरकार की तरफ से मनोवैज्ञानिकों और बाल रोग विशेषज्ञों की समिति बनाई थी। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद नागपुर अधिवेशन यानी राज्य के शीतकालीन सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री ने अगले शैक्षणिक सत्र से इसे लागू करने का ऐलान किया था। 

देखें वीडियो: