logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

गोरेवाड़ा तालाब में कूदकर कलर्क ने की खुदखुशी, डिप्रेशन का शिकार था व्यक्ति


नागपुर: कूही कोर्ट में कार्यरत एक लिपिक ने नागपुर के गोरेवाडा तालाब में कूद कर खुदकुशी कर ली. ड्यूटी पर से घर पर रात तक नहीं पहुंचने के चलते परिवार ने उनके गुमशुदा होने की शिकायत गिट्टी खदान  पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी. बताया जा रहा है कि  डिप्रेशन में आकर  व्यक्ति ने खुदकुशी की थी. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक 42 वर्षीय निलेश काटे था जो की बोरगाँव, गोरेवाडा रोड में परिवार सहित रहता था.परिवार में पत्नी और 7 साल की छोटी बेटी है.वह कूही कोर्ट में लिपिक के रूप में कार्यरत था. निलेश  मूलत  अमरावती का रहने वाला था. पिछले 5 साल से वह कूही कोर्ट में ड्यूटी पर था और वह नागपुर में बदली करवाने की प्रयास में था.

हालांकि लाख कोशिशों के बाद भी उसकी नागपुर में बदली नहीं हो पा रही थी. जिसके चलते ही वह डिप्रेशन में चला गया था. मंगलवार सुबह 9 बजे वह अपने घर से कोर्ट जाने के लिए निकला परंतु वह अपने काम पर नहीं पहुंचा था. शाम को घर वापस नहीं आने के बाद  पत्नी ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तब वह बंद आया. इसके बाद गिट्टी खदान पुलिस थाने में उसके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कार्रवाई गई. लोगों ने गोरेवाडा तालाब के पानी में शव तैरते हुए दिखाई देने के बाद इसकी जानकारी गिट्टी दान पुलिस को दी थी.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला और तब उसकी पहचान नीलेश काटे के रूप में हुई. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया है और आगे की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है.