logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

BJP MLA प्रसाद लाड के बयान पर बोले CM शिंदे- शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के देवता, नहीं की जा सकती किसी से तुलना


नागपुर: पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी के नेता छत्रपति शिवजी महाराज को लेकर लगातार विवादित बयान देरहे हैं। जिसके कारण राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। राज्यपाल कोश्यारी, मंत्री मंगल प्रताप लोढ़ा, सुधांशु त्रिवेदी के बाद एक और भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने छत्रपति को लेकर नया दावा किया है। लाड के इस बयान पर विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हो गए हैं। वहीं अब इसपर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, “छत्रपति शिवाजी महाराज पूरे महाराष्ट्र के देवता हैं. उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।”

समृद्धि महामार्ग का दौरा करने मुख्यमंत्री शिंदे नागपुर पहुंचे थे। जहां लाड के बयान पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से सवाल किया, जिसपर जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। सीएम शिंदे ने कहा कि शिवराय का जन्म शिवनेरी में हुआ था। 

क्या कहा था लाड ने?

दरअसल कुछ दिन पहले कोकण महोत्सव के दौरान लाड ने छत्रपति शिवजी के जन्म स्थान को लेकर बड़ा दावा किया था। लाड ने कहा था कि, छत्रपति का जन्म कोकण में हुआ था। वहीं उनका पालन पोषण शिवनेरी ने हुआ। लाड का बयान सामने आते ही राज्य में नया विवाद खड़ा हो गया। एनसीपी, शिवसेना समेत तमाम विपक्षी दल भाजपा पैर हमलावर हो गए। वहीं विवाद बढ़ता देख लाड ने अपने दिए बयान पर माफ़ी मांग ली है। उन्होंने वीडियो जारी कर माफ़ी मांगी है।