logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सीएम शिंदे ने खुद को बताया भाग्यशाली,समृद्धि महामार्ग में खुद ड्राइविंग करने की भी दी जानकारी


नागपुर: समृद्धि महामार्ग के लिए नागपुर पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद को भाग्यशाली क़रार दिया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा की देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना से शुरू हुए समृद्धि महामार्ग के लिए बतौर एमएसआरडीसी मंत्री उन्होंने काम करने का सौभाग्य मिला। मंत्री बनाने की वजह से काम करने और अब इसके उद्घाटन का अवसर उन्हें मिला इसके लिए वो और फडणवीस दोनों भाग्यवान है.सीएम ने कहा की समृद्धि महामार्ग से राज्य और देश के विकास को गति मिलेगी। इससे नागपुर और मुंबई दोनों अहम शहर जुड़ेंगे।इस महामार्ग के चलते उद्योग को गति मिलेगी किसानों को फायदा मिलेगा। 16 से 18 घंटे का सफर अब 6 से 7 घंटे में सिमटेगा।शिंदे ने बताया की उन्होंने इससे पहले भी ड्राइविंग की है और समृद्धि महामार्ग में वो खुद ड्राइविंग भी करेंगे। 700 किलोमीटर के इस महामार्ग के 520 किलोमीटर के रास्ते को खोला जा रहा है जो शिरडी तक होगा। समृद्धि महामार्ग की ही तरह राज्य के विकास की रफ़्तार बीते पांच महीने से होने की बात भी शिंदे ने कही.