logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

CMPF 727 करोड़ रुपए घोटाला मामला: BMS युनियन ने CBI से जांच के लिए कोयला मंदिर को सौंपा ज्ञापन


नागपुर: CMPF में हुए 727 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले को लेकर BMS युनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा नागपुर जरीपटका स्थित वेकोलि मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रकरण की जांच CBI से कराने की मांग को लेकर वेकोलि नागपुर एरिया महाप्रबंधक सुनील कुमार से कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी को ज्ञापन सौंपा गया।

CMPF के अधिकारियों के द्वारा वेकोलि कर्मचारी के PF में जमा करोड़ों रुपए निजी क्षेत्र की कंपनियों में निवेश करने के बाद कंपनियां डूब गई। इसी कारण वेकोलि कर्मचारियों के करोड़ों रुपए भी डूब गए। 

प्रकरण को लेकर BMS युनियन के द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं रामटेक सांसद कृपाल तुमाने को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद संगठन के द्वारा आंदोलनात्मक भूमिका निभाई जा रही है। 

इस आंदोलन में वेकोलि कामठी उपक्षेत्र,गोडेंगांव उपक्षेत्र, सावनेर उपक्षेत्र सहित उमरेड एरिया महाप्रबंधक कार्यालय में भी आंदोलन किया गया, तथा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को 15 सुत्रीय मांगों का ज्ञापन महाप्रबंधक सुनील कुमार के माध्यम से सौपा गया।