logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कोचिंग इंस्टीट्यूट ने अभिभावकों के नाम पर ले लिया लोन! एजेंट कर रहे कॉल, थाने पहुंचा मामला


नागपुर: नागपुर के बजाज नगर पुलिस थाने में मंगलवार को कुछ अभिभावक अपनी शिकायत लेकर पहुंचे. यह शिकायत ऑनलाइन क्लासेस को लेकर थी. अभिभावकों का आरोप है कि उन्होंने जिस कोचिंग इंस्टीट्यूट में अपने बच्चों को पढ़ा रहे है वहां क्लासेस नहीं होने के बावजूद इंस्टीट्यूट फीस के लिए दबाव बना रहा है. कुछ अभिभावकों का यह भी आरोप है कि उनके दस्तावेजों के आधार पर पूरी फ़ीस के लिए इंस्टीट्यूट ने एक फाइनेंस कंपनी से बिना उनकी सहमति से लोन निकाल लिया, अभिभावकों की शिकायत पुलिस ने ले ली है और इस मामले की प्राथमिक तौर पर जाँच शुरू हो गई है. 

पुलिस के पास पहुंचे अभिभावकों ने हैदराबाद से संचालित होने वाले एक इंस्टीट्यूट पर आरोप लगाए है. अभिभावकों की शिकायत के बाद पुलिस ने इंस्टीट्यूट के कर्मचारी और एक फाइनेंस कंपनी के अधिकारी को बुलाकर मामले की तफ़्तीश भी की. अभिभावकों का कहना है कि इंस्टीट्यूट को लेकर उनकी कई तरह की दिक्कते हैं. जैसे पढाई का न होना,ऑनलाईन पढाई में दिक्कत होना इस वजह से वह इंस्टीट्यूट को फ़ीस के रूप में दी गई रकम को वापस चाहते है. 

इतना ही नहीं अभिभावकों का यह भी आरोप है कि उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर इंस्टीट्यूट ने एक फाइनेंस कंपनी से पूरी फीस का लोन ले लिया लेकिन इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई अब वह अपने बच्चो को इंस्टीट्यूट में पढ़ना नहीं चाहते लेकिन फाइनेंस कंपनी लगातार उन पर लोन चुकाने के लिए दबाव बना रही है. 

अभिभावकों की शिकायत के बाद पुलिस ने सभी संबंधितों के साथ बातचीत की. खुद पुलिस निरीक्षक ने यह बातचीत की और बताया कि अभिभावकों की शिकायत पुलिस ने ली और और इस मामले की जाँच की जा रही है.