logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सांबर में मिला कॉकरोच, वेटर और मालिक का कैजुअल अप्रोच, वीडियो हो रहा वायरल


नागपुर: लोकमत स्क्वेयर स्थित सागर स्नैक्स एंड जूस नामक रेस्टोरेंट में सांबर में कॉकरोच निकलने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रेस्टोरेंट के ओनर ने इस घटना के लिए माफी मांगी है।    

इस रेस्टोरेंट के मालिक संजय गुप्ता है। बुधवार दोपहर संजय गुप्ता के रेस्टोरेंट में दो ग्राहक पहुंचे थे जिन्होंने उपमा और दही वडा का आर्डर किया था। जैसे ही उपमा और सांबर ग्राहक के टेबल पर पहुंचा और वह उसे खाने लगे तो उन्हें सांबर में एक मरा हुआ कॉकरोच दिखाई दिया। 

उन्होंने उपमा को भी चेक किया तो उसमें भी एक मरा हुआ कॉकरोच उन्हें मिला। ग्राहक का आरोप है कि जब उन्होंने इस बारे में रेस्टोरेंट के मालिक और वहां काम करने वाले वेटर को घटना से अवगत कराया तो उनका कैजुअल अपरोज था। इसके बाद ग्राहक ने तुरंत इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जब ucn न्यूज़ रेस्टोरेंट में पहुंची और मालिक संजय गुप्ता से बात की तो उन्होंने सांबर और उपमा में मरा हुआ कॉकरोच मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह हर हफ्ते में दो से तीन बार पेस्ट कंट्रोल करते हैं हो सकता है कि यह मरा हुआ कॉकरोच सांबर में गिर गया हो। 

हालांकि संजय गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद उन्होंने अपने किचन से इस सारे सांबर को और उपमा को डिस्ट्रॉय कर दिया था। साथ ही इस सारी घटना पर खेद भी व्यक्त किया।