logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ में ठंड की दस्तक! अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट की उम्मीद, मौसम विभाग ने जताया अनुमान


नागपुर: विदर्भ के लोगों के लिए ठंड का इंतजार अब खत्म हो रहा है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के चलते तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और भी गिर सकता है, जिससे नागपुर और आसपास के जिलों में उमस से राहत मिलेगी।

नागपुर के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने लगी है। विदर्भ के अन्य जिलों की तरह नागपुर में भी उत्तरी हवाओं का असर दिखाई दे रहा है। ये हवाएं ठंडी होती हैं और इससे तापमान में गिरावट आई है। नागपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और सोमवार सुबह का न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की कमी दर्ज हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की और गिरावट हो सकती है।

नागपुर में इस बार औसत से ज्यादा बारिश हुई, लेकिन उमस कम नहीं हो सकी थी। मानसून की वापसी के बाद राहत की बूंदें बरस रही हैं और इसी के साथ नागपुर का मौसम ठंडा-ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ में बारिश का एक और दौर आ सकता है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र तैयार हुआ है. इससे नागपुर और आस-पास के इलाकों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो सकती है।