logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शीतलहर ने बदल शहर का मौसम, आसमान ने ओढ़ी कोहरे की चादर


नागपुर: उत्तर भारत में शीतलहर और जलवायु परिवर्तन के कारण नागपुर शहर क्षेत्र और जिले के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नतीजतन, सुबह से ही नागपुरवासियों पर ठण्ड ने जमकर कहर बरसाया हालत ऐसी ही गई कि, दिन भर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए, वहीं आसमान कोहरे की चादर से ढका रहा। शहर में किस तरह की ठंड पड़ रही है, इसी के समझा जा सकता है कि, दोपहर दो बजे भी लोग अलाव जलाककर हाथ सकतें दिखाई दिए। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन दिन शहर का मौसम ऐसा ही रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ,जो कल के मुकाबले छह डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा। नागपुर के साथ विदर्भ के तमाम जिलों में भी यही स्थिति रही। राज्य के 11 जिलों में सबसे ठंडा बुलढाणा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13. 2 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

घूमने निकले लोग 

शहर का मौसम सुहाना होने के कारण बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए निकल गए। फुटाला, अंबाझरी सहित शहर के अंदर मौजूद उद्यानों में लोगों की भीड़ देखी गई। इसी के साथ कई लोग अपने वाहन लेकर शहर के बाहर घूमने निकल गए।