logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ में ठंड का प्रकोप, नागपुर का तापमान 9 डिग्री तक गिरा


नागपुर: नए साल की शुरुआत के साथ ही विदर्भ के आसमान से बादल छंट गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। नागपुर समेत विदर्भ के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

शुक्रवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। गोंदिया में ठंड ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, जहां पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, इसे पूरे विदर्भ का सबसे ठंडा स्थान बना दिया। अधिकांश जिलों में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है। 

विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण शाम होते ही तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। रात के समय न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जा रहा है, जबकि दिन के समय अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है। 

ठंड के इस बढ़ते प्रभाव के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। 

देखें वीडियो: