logo_banner
Breaking
  • ⁕ कांग्रेस पार्टी मुंबई सहित अन्य जगह अपने बल पर लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव, भाजपा नेता विजय वडेट्टीवार ने की घोषणा ⁕
  • ⁕ बच्चू कडू के बयान पर भड़के बीजेपी विधायक प्रवीण तायड़े, कार्रवाई करने की मांग ⁕
  • ⁕ विदर्भ में ठंड की दस्तक! गोंदिया में 10.4°C पर लुढ़का पारा, नागपुर भी कांपा! सुबह की हवा में घुली सर्दी की सिहरन ⁕
  • ⁕ Kanhan: कन्हान पुलिस की कोयला चोरों पर बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए का माल जब्त ⁕
  • ⁕ Amravati: दरियापुर-मुर्तिजापुर मार्ग पर भीषण दुर्घटना, तेज गति से आ रही कार की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ Kamptee: रनाला के शहीद नगर में दो माह के भीतर एक ही घर में दूसरी चोरी, चोर नकदी व चांदी के जेवरात लेकर फरार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: भाई ने की शराबी भाई की हत्या, भतीजा भी हुआ गिरफ्तार, पैनगंगा नदी के किनारे मिला था शव ⁕
  • ⁕ जिला कलेक्टरों को जिला व्यापार में सुधार के लिए दिए जाएंगे अतिरिक्त अधिकार ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिले में नौ महीनों में 60 नाबालिग कुंवारी माताओं की डिलीवरी ⁕
  • ⁕ विश्व विजेता बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया ⁕
Nagpur

विदर्भ में ठंड की दस्तक! गोंदिया में 10.4°C पर लुढ़का पारा, नागपुर भी कांपा! सुबह की हवा में घुली सर्दी की सिहरन


नागपुर: विदर्भ में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। सर्द हवाओं के बीच सुबह की ठिठुरन अब साफ़ महसूस होने लगी है। सोमवार को गोंदिया में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री तक लुढ़क गया, जबकि नागपुर में भी पारा गिरकर 12.2 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ के अन्य जिलों में भी तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

नवंबर का महीना जैसे जैसे बीत रहा है, वैसे ही विदर्भ में ठंड ने जोर पकड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को गोंदिया का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे क्षेत्र में सबसे कम रहा। नागपुर में भी पारा गिरकर 12.2 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे सुबह के समय हल्की ठिठुरन महसूस की गई। भंडारा और यवतमाल में 12 डिग्री, अमरावती में 12.5 डिग्री, बुलढाणा में 12.6 डिग्री और वाशिम में 12.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं चंद्रपुर और ब्रह्मपुरी में पारा 14 डिग्री के पार रहा, जबकि गढ़चिरोली में 14 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि विदर्भ के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे चला गया है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। सुबह और देर शाम के समय लोग अब गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले हफ्ते में विदर्भ के कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे जा सकता है, जिससे सर्दी का असर और तेज़ होगा।