logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सर्द हवाओं से नागपुर समेत पूरे विदर्भ में बढ़ी ठंड, मंगलवार रहा सबसे ठंडा दिन, तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का


नागपुर: नागपुर में अब ठंड का आगमन हो चुका है। मंगलवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। नागपुर का तापमान १३.५ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का गया। जो सामान्य से करीब दो डिग्री कम है। जबकि पूरे विदर्भ में गोंदिया सबसे ठंडा रहा। गोंदिया का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बार विदर्भ में ठंड का अच्छा असर देखने को मिलेगा। 20 नवम्बर आते - आते पारा के गिरने का सिलसिला लगातार शुरू है , जिससे  मंगलवार तो इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा. मंगलवार सुबह नागपुर का पारा १३.५ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।  ठंड का आलम ये है की २४ घंटे में नागपुर का तापमान २ डिग्री से ज्यादा कम हुआ है। वैसे भी नवम्बर में आखरी तक नागपुर में ठण्ड का आगमन हो जाता है, लेकिन इस बार जिस तरह से ठंड की शुरुआत हुई है। उससे तो यही लग रहा है की नवम्बर के आखिरी तक ही ठंड अपना पूरा सितम बरपाने लगेगा।  

हिमालय पर्वत से सटे राज्यों में ठंड बढ़ गई है, जिससे उत्तर भारत की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं नागपुर समेत पुरे विदर्भ में तापमान गिरा रही है। नागपुर में पिछले २ दिनों से न्यूनतम तापमान १५ डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा था, लेकिन मंगलवार को अचानक से तापमान १३.५ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से भी नीचे पहुँच गया है।  कुछ इसी तहा दिन के समय के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। फ़िलहाल अधिकतम तापमान ३० डिग्री सेल्सियस के आस - पास ही रह रहा है।  

ठंड का असर न केवल नागपुर बल्कि पूरे विदर्भ में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को तो पूरे विदर्भ में गोंदिया जिला सबसे ठंडा रहा। प्राकृतिक सम्पदा से घिरे गोंदिया जिले का न्यूनतम तापमान १३.२ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इसी तरह विदर्भ के अन्य जिलों के तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। विदर्भ के अन्य सभी जिलों का न्यूनतम तापमान १४ से १६ डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।