logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आयुक्त अमितेश कुमार ने तीन पुलिस कर्मियों को किया निलंबित


नागपुर: पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने अवैध वसूली के मामले में लिप्त  पुलिस मुख्यालय के हवलदार सहित  3 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर किया है। निलंबित पुलिस कर्मियों में मुख्यालय का हवलदार पप्पू ताराचंद यादव और नई कामठी थाने मैं कार्यरत पुलिसकर्मी वेद प्रकाश यादव और सुधीर कनौजिया का समावेश है।

नागपुर शहर में पुलिस आयुक्त ने इससे पहले भी अवैध धंधों को संरक्षण देने वाले पुलिस कर्मियों को सुधर जाने की नसीहत दी थी बावजूद इसके नौकरी खतरे में डालकर भी कई पुलिसकर्मी अवैध वसूली के धंधे में लिप्त पाए गए हैं। पुलिस आयुक्त को जानकारी मिली थी कि मुख्यालय में कार्यरत हवलदार पप्पू यादव सहित नवीन कामठी थाने के दो पुलिसकर्मी वेद प्रकाश यादव और सुधीर कनौजिया अवैध वसूली करने के साथ ही उन्हें संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि अवैध वसूली के एक मामले में पप्पू यादव जो कि पहले नवीन कामठी में ही कार्यरत रहा था का मुख्यालय में तबादला किया गया था बावजूद इसके वह अवैध वसूली के धंधे को अपने दो साथियों की मदद से अंजाम दे रहा था। पप्पू यादव और वेद प्रकाश यादव दोनों रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पप्पू यादव का मुख्यालय में तबादला होते ही उसने नवीन कामठी के डीबी दल में तैनात अपने दोनों साथियों को वसूलीबाजों की लिस्ट थमा दी थी। 

सूत्रों की माने तो अवैध धंधों से लिप्त लोगों से हर महीने करीब ₹20000 की उगाही की जाती थी। जिसमें डीबी स्क्वायड की टीम 1 के नाम 3 हजार, टीम दो के नाम ₹3000, उप निरीक्षक को ₹4000 और कलेक्टर को ₹2000 सहित करीब ₹20000 की वसूली निलंबित पुलिस कर्मी बेखौफ होकर कर रहे थे। पुलिस  आयुक्त अमितेश कुमार इस मामले की जांच डीसीपी जोन 5 श्रावण दत्त  को सौंपी थी। जांच में पुलिसकर्मी अवैध वसूली में लिप्त पाए जाने पर तीनों को निलंबित किया गया है। 

हालांकि फिर एक बार अवैध वसूली करने वालों को पुलिस आयुक्त की इस  कार्रवाई के बाद कान खड़े हो गए हैं और दिन भर इस कार्रवाई का पुलिस दल में चर्चा का माहौल गर्म रहा।

देखें वीडियो: