logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिक्षक चुनाव में कांग्रेस कन्फ्यूज; वडेट्टीवार और केदार ने अडबाले तो आशीष देशमुख ने झाड़े को दिया समर्थन


नागपुर: नागपुर विभाग शिक्षक चुनाव में कांग्रेस के अंदर की कन्फ्यूजन समाप्त होने के नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहां पूर्व मंत्री सुनील केदार और विजय वडेट्टीवार सहित कई नेताओं ने विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ के उम्मीदवार सुधाकर अडबाले को समर्थन करने का ऐलान किया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ राज्य महासचिव आशीष देशमुख ने राजेंद्र झाड़े को अपना समर्थन कर दिया है। जिसके बाद चुनाव में कांग्रेस को नए मोर्चे पर लड़ाई शुरू हो गई है।

कांग्रेस नेताओं ने पूर्व में ऐलान किया था कि, वह शिक्षक चुनाव में राजेंद्र झाड़े का समर्थन करेंगे। हालांकि, जब चुनाव आया तो कांग्रेस ने अडबाले के नाम पर मुहर लगा दी। इसी के बाद बुधवार को झाड़े देशमुख से मिलने पहुंचे। इस दौरान देशमुखे ने चुनाव में उनका समर्थन करने की बात कही। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, "डबाले को समर्थन देने की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेताओ की समर्थन देना यह उनकी निजी राय होगी।"

समर्थन की पहल करें प्रदेश अध्यक्ष

पूर्व विधायक ने कहा, "झाड़े ने स्नातक चुनावों के दौरान कांग्रेस की मदद की थी और देशमुख ने उस समय  झाड़े से किये वादे  का पालन करने की बात कही। साथ ही आशीष देशमुख ने मांग की कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को राजेंद्र  झाड़े को महाविकास अघाड़ी के समर्थन की घोषणा करने की पहल करनी चाहिए।

अभी कोई आधिकारिक पत्र नहीं

इस दौरान शिक्षक भारती के झाड़े ने उन्होंने कहा कि, "भले ही स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने सुधाकर अडबाले को समर्थन देने की घोषणा की है, लेकिन समर्थन का कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। इस दौरान झाड़े ने कहा कि कांग्रेस को उनका समर्थन करना चाहिए।