logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

स्नातक सीट चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी की तेज, वरिष्ठ नेता सतेज (बंटी) पाटिल को बनाया विदर्भ विभाग समन्वयक; नागपुर सहित छह जिलों के प्रभारियों के नाम का भी किया ऐलान


नागपुर: कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधान परिषद के स्नातक सीट चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सतेज बंटी पाटिल को नागपुर विभाग सीट का समन्वय बनाया है। इसी के साथ नागपुर सहित सभी छह जिलों के प्रभारी भी नियुक्त कर दिया है। 

आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों दलों ने चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने आगामी चुनाव को देखते हुए अपने विश्वास और वरिष्ठ नेता सतेज बंटी पाटिल को आगामी चुनाव के लिए सान्वयक नियुक्त किया है। इसी के साथ छह जिलों के प्रभारी भी नियुक्त किये गए हैं।

नागपुर जिले के प्रभार पूर्व मंत्री सुनील देशमुख, माणिकराव ठाकरे को चंद्रपुर, अतुल कटोचे गोंदिया, पूर्व मंत्री वसंत पुरके को वर्धा, वजाहत मिर्जा को भंडारा और सचिन नाइक को गडचिरोली जिले का समन्वयक बनाया गया है। वर्तमान में नागपुर विभाग स्नातक सीट से कांग्रेस नेता अभिजीत वंजारी विधायक हैं।

आमतौर पर इस सीट को संघ और भाजपा का गढ़ माना जाता था। पांच दशक से ज्यादा समय तक जनसंघ और भाजपा का इस सीट पर कब्ज़ा रह। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कई बार सीट से चुनाव जीतकर विधान परिषद् पहुंचे हैं। हालांकि, पिछले चुनाव में वंजारी ने पांसा पलटते हुए कांग्रेस को जीत दिलाई और विधायक बने। नागपुर सीट भाजपा सहित कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। भाजपा जहां फिर से इसे हासिल करना चाहती है, वहीं कांग्रेस अपनी सीट बचाए रखना चाहती है।