logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पारशिवनी तहसील कार्यालय के सामने कांग्रेस ने निकला मोर्चा, नुकसान भरपाई की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी


नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी एवं रामटेक तहसील अंतर्गत हुई बारिश एवं मौसम के बिगड़ने के कारण कपास, तूअर, मिर्ची,धान जैसी फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, जिसकों लेकर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष रश्मी बर्वे के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैनर तले फसल नुकसान भरपाई को लेकर एक मोर्चा पारशिवनी तहसील कार्यालय में निकाला गया।

किसानों की समस्या को लेकर यह मोर्चा पंचायत समिति पारशिवनी कार्यालय परिसर से आयोजित किया गया। मोर्चा विविध क्षेत्रों से भ्रमण करता हुआ पारशिवनी तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार राजेश भंडारकर को ज्ञापन देकर शीघ्र से शीघ्र फसल का सर्वे कर नुकसान भरपाई की मांग की गई है, अन्यथा बड़े आंदोलन की चेतावनी भी ज्ञापन के माध्यम से दी गई है। 

आंदोलन में कांग्रेसी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित जिला परिषद के पदाधिकारियों तथा पंचायत समिति पारशिवनी सभापति एवं किसान बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल हुए।