logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जिसकी जैसी सोच, वैसे उसकी भाषा; अमृता फडणवीस के बयान पर कांग्रेस विधायक यशोमति ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का राष्ट्रपिता बताया है। अमृता के इस बयान को लेकर राज्य में राजनीति शुरू हो गई है। वहीं इस पर पूर्व मंत्री और तिवसा से विधायक यशोमति ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "जिसकी जैसी सोच वह वैसा ही बयान देता है। देश में केवल एक ही राष्ट्रपिता हो सकता है। किसी के कहने से कोई राष्ट्रपिता नहीं हो सकता है।" 

ठाकुर ने कहा, "महात्मा गांधी महात्मा इसलिए थे क्योंकि, उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ देश को एक किया और हमें आजादी दिलाई।" उन्होंने कहा कि, "भाजपा और संघ के लोग महात्मा गांधी की हत्या करना चाहते थे और उन्ही के विचारधारा वाले नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या भी की। गोडसे ने एक बार गोली चलाई लेकिन भाजपा और संघ वाले रोजाना सैकड़ो गोली मार रहे हैं।" 

कांग्रेस नेता ने कहा, “जब वह उस गोली से गांधी नहीं मरे तो इनके गोलियों से क्या मरेंगे। देश हमेशा महात्मा गांधी को महात्मा मानता रहेगा। अगर कोई ;इतिहास बदलना चाहता है तो ऐसे थोड़ी न इतिहास बदल जाएगा।”

हमारे पास और भी कई मुद्दे 

अमृता फडणवीस के बयान पर विरोध करने के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा, "कांग्रेस और हमारे पास इसके अलावा भी कई मुद्दे हैं। जिसमें किसानों की समस्या, मुआवजा सहित कई मुद्दे हैं जिसको हम विधानसभा में उठाने वाले हैं।