logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस-एनसीपी की सरकार आई, विदर्भ के साथ हुआ अन्याय; बावनकुले बोले- भूमि पुत्र ने सरकार की तिजोरी खोली


नागपुर: पहले की सरकार केवल दो-चार जिलों के लिए बजट पेश करती थी। राज्य में जब-जब कांग्रेस (Congress) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सरकार आई है विदर्भ (VIdarbha) के साथ अन्याय हुआ है। इसके कारण विदर्भ विकास में पीछे रह गया। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने यह बात कही। उन्होंने आगे कहा कि, "तब के वित्तमंत्री को अपने जिले के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता था।"

बावनकुले ने कहा कि, "इस बजट में केवल विदर्भ ही नहीं महाराष्ट्र को भी बहुत कुछ मिला है। पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार के ढाई साल नागपुर और मिहान को कुछ नहीं मिला। लेकिन फडणवीस ने जो बजट दिया है उससे मिहान को बूस्ट मिलेगा। राज्य सरकार ने मेट्रो में जो उनका हिस्सा था वह भी दे दिया है।"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "पिछले ढाई साल से जो चार हजार करोड़ रूपये रुके हुए थे, इस बजट में वह भी मिल गया है। इसी के साथ बड़े पैमाने पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़को के विकास करने के लिए बजट का प्रावधान किया है। विदर्भ और नागपुर का पुत्र होने के नाते देवेंद्र फडणवीस ने विदर्भ के सभी विषयों को न्याय देने का काम किया है।" इसी के साथ बावनकुले ने कहा कि, इस साल जो बजट आया है अगले साल वाला बजट इससे भी बेहतर होगा।

खेल मंत्री रहते नहीं मिलता था पैसा

सुनील केदार पर तंज कस्ते हुए कहा बावनकुले ने कहा, "राज्य के खेल मंत्री नागपुर से थे लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिलते थे। लेकिन पालक मंत्री रहते हुए फडणवीस ने संभागीय खेल विभाग को 100 करोड़ रूपये देने का निर्णय लिया है।" उन्होंने आगे कहा, "मौजूदा बजट 40 प्रतिशत किसानों के ऊपर केंद्रित था। एक तरफ किसानों को राहत देने का काम किया गया। वहीं दूसरी तरफ अपनी विरासत का जतन करने के लिए करोडो रुपये का प्रावधान किया गया है।

लोहड़ोंगरी टनल से जिले को 50 साल तक पानी

बावनकुले ने नागपुर-लोहड़ोंगरी टनल को लेकर कहा कि, "इस टनल के बन जाने के बाद नागपुर को 50 साल तक पानी मिलेगा। 2700 करोड़ रूपये का यह प्रोजेट एमवीए ने रोक लगा दी थी, लेकिन इस बजट में यह पैसा भी मिल गया है। इसके बन जाने के बाद केवल नागपुर ही नहीं भंडारा जिले के किसानों को भी लाभ मिलेगा। किसानों को आसानी से पानी उपलब्ध हो जाएगा। जिससे तीन बार फसल उगा सकेंगे।"