logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

कांग्रेस ने संविधान चौक पर किया संकल्प सत्याग्रह, नाना पटोले बोले- साजिश के तहत राहुल गांधी की सदस्यता की रद्द


नागपुर: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता रद्द करने को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार (Central Government) कर भाजपा (BJP) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस देश भर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है। इसी के मद्देनजर  शहर में कांग्रेस नेताओं ने सात घंटे का सत्याग्रह किया। इस दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, "एक साजिश के तहत राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है।" वहीं अदालत के निर्णय पर उन्होंने कहा कि, "अगर चोर को चोर कहना गलत है तो हम बार-बार यह गलती करेंगे।"

पटोले ने कहा, “भाजपा में हुकूमशाही प्रवृत्ति है। उन्हें लगता है कि वे सत्ता की ताम्र थाली लेकर आए हैं। ललित मोदी, नीरव मोदी ने लोगों का पैसा लूटा। क्या हुआ अगर वे चोर नहीं हैं? अगर चोर को चोर कहना गलत है तो कांग्रेस इस गलती को बार-बार दोहराएगी।”

तेज बारिश में भी जमे रहे कांग्रेस 

कांग्रेस का यह सत्याग्रह सुबह दस बजे से शुरू हुआ। सुबह से ही आसमान साफ़ और तेज धुप। लेकिन 12 के बाद आसमान को काले बादलों को घेर लिया और एक बजते तक जोरदार बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस नेता आंदोलन स्थल पर जमे रहे।  इस दौरान नाना पटोले, विकास ठाकरे और विलास मुत्तेमवार कपडे से अपना सिर ढकते दिखाई दिए।