logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सूखा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेगी कांग्रेस, नागपुर विभाग समिति के अध्यक्ष होंगे विजय वडेट्टीवार


नागपुर: राज्य के कई हिस्से सूखे का सामना कर रही है। लोग पानी के लिए दूर-दूर तक जा रहे हैं। राज्य में सूखे की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर सरकार द्वारा किये जा रहे उपायों की निगरानी के लिए विभागवार सूखा निगरानी समितियों का गठन किया है। इसी के तहत विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) को नागपुर विभाग (Nagpur Division) समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

वडेट्टीवार के नेतृत्व में बनी समिति में विधायक नितिन राउत, शुभाष धोटे, विकास ठाकरे, सहसराम कोरोटे, प्रतिभा धानोरकर, अभिजीत वंजारी, सुधाकर अड़बाले सहित पूर्व विधायक सुनील केदार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वडेट्टीवार के नेतृत्व में समिति तमाम क्षेत्रों का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट संभागीय आयुक्त सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।