logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

अजित पवार को जानबूझकर महाविकास आघाड़ी से बाहर निकालने का षड्यंत्र शुरू है- बावनकुले


नागपुर: अजित पवार को लेकर शुरू राजनीतिक कयासों के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पवार के भाजपा में शामिल होने की गुंजाइशों से इनकार किया है.लेकिन बावनकुले ने आरोप लगाया की जानबूझकर अजित पवार को महाविकास आघाडी गठबंधन से बाहर निकलने का षड्यंत्र किया जा रहा है.बावनकुले नागपुर में पत्र परिषद के दौरान अपनी बात रख रहे थे.बावनकुले ने कहा कि अजित पवार के भाजपा में शामिल होने का कोई ठोस कारण ही नहीं है क्यूंकि वो खुद ही स्पष्ट कर चुके है उन्होंने खुद कहा है की वो मरते दम तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे तो फिर कौन उन्हें लेकर इस तरह की बातें फैला रहा है और उन्हें महाविकास आघाड़ी से बाहर निकालने का षड्यंत्र कर रहा है.बावनकुले ने कहा की उनका अजित पवार से बीते तीन महीने में किसी भी माध्यम से किसी तरह का कोई संवाद नहीं हुआ है.अगर वो भाजपा में शामिल हो रहे होते तो कोई तो बात हुई होती।

 
किसानों की चिंता करने वाले उद्धव ठाकरे ने फोड़े पचास लाख के फटाखे 
बावनकुले ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी जमकर हमला बोला। रविवार को जलगांव की सभा के दौरान उद्धव ठाकरे द्वारा कही गयी बातों का जवाब देते हुए बावनकुले ने कहा की किसानों की चिंता करने वाले उद्धव ठाकरे की इस सभा के दौरान 50 लाख रूपए के पटाख़े फोड़े गए.यह एक तरह से जश्न मानाने जैसा है.पूर्व मुख्यमंत्री हो जाने के बाद जनता से जुडी समस्याओं को छोड़ा नहीं जाता। उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में किसानों को किसी तरह की मदत की गयी अब जब वो सत्ता में नहीं है तो सिर्फ आरोप लगा रहे है.

 
राज्य ने ठाकरे के हिंदुत्व को नकारा अब वो पाकिस्तान से समर्थन मांग रहे है 
उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए बावनकुले ने कहा की उद्धव ठाकरे के हिंदुत्व को राज्य की जनता ने ख़ारिज कर दिया है.उनके विधायक उन्हें छोड़ चुके है.आये दिन उनकी पार्टी के कार्यकर्त्ता भाजपा और शिवसेना ( शिंदे ) गुट में शामिल हो रहे है.राज्य में उनके हिंदुत्व के ख़ारिज हो जाने के बाद अब वो पाकिस्तान से समर्थन मांग रहे है.जलगांव की सभा के दौरान उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी राजनीतिक हमले किये इस पर बावनकुले ने कहा की मोदी के तूफान में उद्धव ठाकरे की मशाल के साथ ऐसी कई मशालें बुझ जायेंगी।