logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

गिरा कॉन्क्रीट पारडी फ्लाईओवर का हिस्सा नहीं बल्कि वेस्ट, निर्माण कंपनी जीडीसीएल ने स्पष्टीकरण किया जारी


नागपुर: पारडी फ्लाईओवर गुणवत्ता को लेकर उठाये जा रहे सवाल पर निर्माण कंपनी डीडीसीएल ने स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने बयान जारी करते हुए हुआ कहा कि, फ्लाईओवर में कंपन के कारण वेस्ट कंक्रीट जो चिपका हुआ था वह नीचे गिरा है।  इसी के साथ कंपनी ने यह भी कहा कि, फ्लाईओवर से सभी बेस्ट कॉन्क्रीट को हटा दिया गया है।

पारडी फ्लाईओवर अपने निर्माण से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहले जहां निर्माण में हो रही देरी को अब उसके गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। दो दिन पहले फ्लाईओवर के सेन्ट्रल एविनियु और भांडेवाड़ी वाले हिस्से का उद्घाटन यातायात के लिए किया गया। हालांकि, उद्घाटन के 24 घंटे के अंदर नवनिर्माण हिस्से से कॉन्क्रीट टूटकर नीचे जा रही एक कार पर गिर गया। जिसके कारण कार का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार का बड़ा नुकसान हुआ।

घटना के बाद फ्लाईओवर के निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे। इसी बीच फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली  कंपनी ने जवाब दिया है। निर्माण कंपनी ने कहा कि, फ्लाईओवर पूरी तरह सुरक्षित है और उसके किसी हिस्से में टूट नहिनी हुई है। जो कंक्रीट गिरा है वह पुल का वेस्ट हिस्सा था। कंपन के कारण यह हिस्सा नीचे गिरा। कंपनी ने बताया कि, फ्लाईओवर के कई हिस्सों में इसी तरह का वेस्ट कॉन्क्रीट लगा हुआ था, जिसे अब ठीक कर लिया गया है।