logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद, आरोपी कार चालक ने महिला के साथ की मारपीट; वीडियो वायरल


नागपुर: जरीपटका थाना अंतर्गत ओवरटेक करने को लेकर महिला और कर चालक में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की बात हाथापाई तक गई। आरोपी और महिला के बीच जानकर हाथ-पाव चल। आरोपी कार चालक का नाम शिवशंकर श्रीवास्तव है। यह घटना दोपहर एक बजे इंदोरा चौक से भीम चौक की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुई। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कार चालक इंदोरा चौक की तरफ से भीम चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से दो पहिया से आ रही महिला ने उसे ओवरटेक कर लिया। महिला के आगे जाने को लेकर आरोपी कार चालक ने उसे अपशब्द कहे। यह सुनते ही महिला ने अपनी गाडी से उतरी और आरोपी के साथ विवाद करने लगी। 

दोनों की बीच शुरू विवाद इतना बढ़ गया कि, बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोपी अपनी कार से निचे उतरा और महिला के ऊपर हमला कर दिया। आरोपी ने बेरहमी से महिला के चेहरे पर कई वार किये। इसी के साथ उसने उसके बाल पकड़कर भी खींचे।  यह होते देख आस-पास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातर महिला को मारता रहा। बड़ी मुश्किल से महिला को लोगों ने बचाया। 

इसी दौरान किसी ने इस बात की जानकारी जरीपटका पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। खबर लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने की कार्रवाई की जा रही थी।