logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

वज्रमूठ सभा को लेकर नहीं खत्म हो रहा विवाद, स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन कर अनुमति रद्द करने की मांग


नागपुर: 16 अप्रैल को नंदनवन के दर्शनी कॉलोनी स्थित ग्राउंड पर महाविकास अघाड़ी की वज्रमूठ सभा होने वाली है। लेकिन इसको लेकर विवाद हो गया है। एक तरफ जहां भाजपा के पूर्व नागपुर विधायक कृष्ण खोपड़े ने पत्र लिखकर अनुमति नहीं देने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ नागरिकों ने भी सभा के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। रविवार को बड़ी संख्या में नागरिको और खिलाडियों ने सभा के विरोध में प्रदर्शन किया। 

सद्भावना नगर-दर्शन कॉलोनी क्रीड़ा मैसन बचाव समिति के बैनर तले लोग बॉलीबॉल मैदान में जमा हुए और सभा के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान नागरिकों ने जहां महाविकास अघाड़ी के खिलाफ नारे बाजी करते अपना विरोध दर्ज कराया। आंदोलनकारी नागरिको ने कहा कि, खेल का मैदान सभा के लिए देना गलत है। इससे मैदान पूरी तरह ख़राब हो जाएगा। इसलिए तुरंत सभा की अनुमति को रद्द किया जाए। 

खोपड़े के अनुपस्थित पर नागरिकों ने जताया रोष 

सभा को लेकर खोपड़े ने नागपुर पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर अनुमति नहीं देने की मांग की थी। लेकिन इसके बाद भाजपा ने साफ़ कह दिया है उनका सभा को लेकर कोई विवाद नहीं है। राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि, सभी को अपनी बात रखने का हक़ है, और जिसको जहां सभा लेनी है वह ले सकता है। पार्टी के इस निर्णय के बाद खोपड़े ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। वहीं आज नागरिकों ने इसको लेकर प्रदर्शन किया, वहीं विधायक के नहीं पहुंचने पर उन्होंने रोष भी जताया। 

सोमवार को खोपड़े करेंगे प्रदर्शन 

सभा को लेकर एनआईटी ने महाविकास अघाड़ी के नेताओं को अपनी अनुमति दे दी है। लेकिन इसका विरोध अभी भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार खोपड़े सोमवार को सभा के विरोध में प्रदर्शन करने वाले हैं। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र के पूर्व पार्षद हरीश दिकोंडावार भी वहां मौजूद रहेंगे।