logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिवाजी महाराज के “बाघनख” दर्शन का काउंटडाउन शुरू, एक फ़रवरी से नागपुरकर कर सकेगे दर्शन


नागपुर: छत्रपति शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक बाघनख नागपुर आ रहे हैं. सतारा से बाघनख 30 जनवरी को नागपुर रवाना होंगे, और 1 फरवरी से नागपुरकर इनका दर्शन कर सकेंगे। बाघनख को मध्यवर्ती संग्रहालय में रखा जाएगा। इस ऐतिहासिक मौके के लिए संग्रहालय में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं. 

छत्रपती शिवाजी महाराज द्वारा अफजल खान का वध करने के लिए इस्तेमाल किए गए ‘बाघनख’ की झलक अब जल्द ही नागपुर में होने वाली है. ३० जनवरी को यह बाघनख सतारा से नागपुर के लिए रवाना होगा। इसे मध्यवर्ती संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा, जहां नागपुरकर एक फरवरी से इसके दर्शन कर सकेंगे। इस ऐतिहासिक धरोहर को प्रदर्शित करने के लिए मध्यवर्ती संग्रहालय में तैयारियां की जा रही हैं। गैलरी का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। वहीं, दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संग्रहालय की ओर जाने वाले सड़कों का निर्माण और सौंदर्यीकरण भी शुरू है।

बाघनख के साथ-साथ संग्रहालय में छत्रपती शिवाजी महाराज से जुड़ी अन्य दुर्लभ वस्तुएं भी प्रदर्शित की जाएंगी. यहा आपको बता दे की साल 1649 में शिवाजी महाराज ने बाघ नख से अफजल खान की हत्या की थी. यह घटना प्रतापगढ़ किले में हुई थी. पिछले वर्ष लंदन के विक्टोरिया एंड एल्बर्ट म्यूजियम से तीन साल के लिए भारत लाया गया है और उसे सतारा में म्यूजियम रखा गया है. सतारा के बाद अब बाघनख को नागपुर संग्रहालय में अगले कुछ महीने के लिए रखा जाएगा।