logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में शुरू की जाएगी देश की पहली इलेक्ट्रिक एलिवेटेड बस सेवा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी


नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश की पहली इलेक्ट्रिक एलिवेटेड बस सेवा नागपुर में शुरू की जाएगी. यह विशेष बस सेवा नागपुर में रिंग रोड पर पचास किलोमीटर की दूरी तक चलाई जाएगी. इसी मकसद से इस खास बस को मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा और स्कोडा के संयुक्त उद्यम द्वारा तैयार किया जा रहा है और यह बस 18 मीटर लंबी होगी. गडकरी ने कहा कि इस विशेष बस में यात्रियों को हवाई जहाज की तरह सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.

नितिन गडकरी ने दावा किया है कि इस इलेक्ट्रिक बस सेवा का किराया एसटी या नगर निगम द्वारा डीजल पर चलने वाली बस सेवा से 30 प्रतिशत कम होगा. नितिन गडकरी ने बताया कि देश में एलिवेटेड रूट पर इलेक्ट्रिक बस सेवा का यह पहला प्रयोग होगा और इसे नागपुर के बेहद व्यस्त रिंग रोड पर 50 किमी की दूरी तक लागू किया जाएगा. गडकरी यह जानकारी नेचुरल फार्मिंग पुस्तक के विमोचन और एग्रो विजन किसान भवन के भूमिपूजन के दौरान दी.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि देश में इथेनॉल आधारित पेट्रोल पंप शुरू हो रहे हैं. मैंने देश की सभी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों से इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां बनाई हैं. उन्होंने कहा कि कोई भी किसान खाद्यान्न पैदा करके अमीर नहीं बन सकता. जैव ईंधन उत्पादक फसलों के माध्यम से ईंधन उत्पादन में योगदान देकर किसान समृद्ध हो सकते हैं.