logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

धंतोली इलाके में ट्रैफिक की समस्या पर कोर्ट की फटकार, मनपा आयुक्त और डीसीपी ट्रैफिक को पेश होने का आदेश


नागपुर: शहर के कई इलाके ट्रैफिक की गंभीर समस्या से जूझ रहे है. धंतोली-कांग्रेस नगर परिसर के लोगों का तो जीना दूभर हो चुका है. इसी समस्या को लेकर हाईकोर्ट में डाली गई याचिका पर अदालत ने मनपा आयुक्त और डीसीपी ट्रैफिक को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है.

शहर के धंतोली इलाके में बड़ी संख्या में अस्पताल और दफ्तर है. परिसर में ट्रैफिक की दिक्कत एक आम समस्या बन चुकी है. इसी समस्या को लेकर इलाके के लोगो ने बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में याचिका दाखिल की है. याचिका में धंतोली क्षेत्र में विभिन्न अव्यवस्थाओ का मुद्दा उठाया गया था. 

इन्हें सुलझाने के लिए कोर्ट ने आदेश दिया था लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं होने के चलते अदालत ने जमकर फटकार लगाई और अगली सुनवाई में यानि की 17 अप्रैल को मनपा प्रशासन और डीसीपी ट्रैफिक को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है. धंतोली परिसर के लोगों का कहना है कि उनके यहाँ ट्रैफिक की समस्या से स्थानीय लोगो का जीना दूभर है.