logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गौ तस्करो ने पुलिस कॉन्स्टेबल को किया अगवा, नाकाबंदी कर आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: तहसील थाने के मोमिनपुरा गार्ड लाइन परिसर में गोवंश तस्करी में लिप्त अपराधियों ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए एक पुलिस सिपाही को ही अगवा कर लिया ।हालांकि इस घटना के बाद पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और सिपाही द्वारा वायरलेस पर कंट्रोल रूम को सूचना दिए जाने के बाद  नाकाबंदी कर आरोपी वाहन चालक को पकड़ लिया गया और  सिपाही को भी मुक्त कराया गया है।

तहसील पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कि सलीम और राजा नामक आरोपी मोमिनपुरा परिसर में गोवंश अलग अलग जगहों से चोरी कर रखते हैं और जहां से उन्हें अवैध क्त्लखानों में काट कर बेचा जाता है।ऐसी ही एक सूचना मिलने के बाद तहसील थाने में कार्यरत पुलिस सिपाही हितेश को एक बोलेरो पिकअप गाड़ी गार्ड लाइन रेलवे कार्यालय के सामने सोमवार रात दिखाई दी थी। 

जांच के दौरान इस गाड़ी में 9 गोवंश दिखाई दिए जिसके बाद पुलिस कर्मचारी ने गाड़ी में बैठ कर इस गाड़ी को पुलिस थाने ले जाने लगे।  हालांकि कार्यवाही की आशंका से आरोपी चालक सलीम  ने इस घटना की जानकारी अपने साथी राजा और अन्य को दे दी जिसके तुरंत बाद आरोपियों ने सीए रोड पर ही  गाड़ी को रोक दिया और सभी गोवंश को जबर्दस्ती गाड़ी से नीचे उतारने लगे। जब पुलिस सिपाही हितेश ने उन्हें ऐसा करने से रोका  तो आरोपी चालक ने गाड़ी पुलिस सिपाही पर चढ़ा कर उसे जान से मारने की कोशिश की।

हालांकि इसी दौरान पुलिस सिपाही गाड़ी में चढ़ गए उसके बाद आरोपी इस गाड़ी को भगाकर वहां से ले गए। सौभाग्य से पुलिस सिपाही के पास वॉकी टॉकी था उसने इस घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दे दी। इसके बाद शहर भर में नाकाबंदी कर आरोपि को ऑटोमेटिक चौक पर पकड़ लिया गया और पुलिस सिपाही हितेश राठौड़ को भी मुक्त कराकर चालक सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस इस मामले में  अब उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।