logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: बुटीबोरी फ्लाईओवर में आई दरार, पुलिस ने ऐतिहातन यातायात किया बंद


नागपुर: बुटीबोरी (Butibori) स्थित वर्धा रोड (Wardha Road) पर बने छत्रपति शिवजी महराज फ्लाईओवर (Butibori Flyover) में दरार आ गई है। जिसके कारण पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए फ्लाईओवर से वाहनों का यातायात बंद करा दिया है। ज्ञात हो कि, कुछ साल पहले राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (NHAI) ने निजी कॉन्ट्रैक्टर से बनवाया था।

नागपुर के बुटीबोरी में महामार्ग से होकर गुजरने वाले भरी ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए कुछ साल पहले ही एनएचएआई द्वारा फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया। लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज फ्लाईओवर के पिलर में  कुछ तकनीकी खामियां सामने आने के बाद इससे यातायात बंद किया गया है।  

फ्लाईओवर  के दो बड़े पिल्लरों के बीच के सेगमेंट को सपोर्ट करने वाले आठ छोटे पिलर में ही खराबी पाई गई। ये पिल्लर नीचे की ओर झुके हुए थे, जिससे कोई हादसा हो सकता था, इसलिए तत्काल प्रशासन ने तुरंत फ्लाईओवर से यातायात बंद कराया और पुलिस और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। 

इस फ्लाईओवर के बंद होने से इस मार्ग होकर गुजरने वाले लोगों को तो परेशानी हो रही  लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसे आवश्यक कदम बताया जा रहा। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि फ्लाईओवर की मरम्मत के बाद यातायात फिर से चालू की जाएगी।