logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: क्राइम ब्रांच की ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बगड़गंज इलाके 30 ग्राम एमडी की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बगड़गंज इलाके में ड्रग तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 30 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने सप्लायर का भी नाम उजागर किया है, जिसकी तलाश अब पुलिस कर रही है।

क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की टीम को जानकारी मिली थी कि जूना बगड़गंज परिसर स्थित एक किराना स्टोर के सामने एक युवक एमडी तस्करी करने के इरादे से आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर अभिषेक उर्फ दादू मोतीलाल राजने नामक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास एक दुपहिया वाहन मोबाइल फोन सहित 30 ग्राम एमडी पाउडर मिला। 

पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह एक चाइनीस का ठेला लगाता है और उसकी आड़ में ही वह इस ड्रग्स को बेच रहा था। इसके साथ ही उसने सारंग उघड़े नामक अपराधी से ड्रग्स को खरीदने की जानकारी भी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि सारंग पर इससे पहले हत्या और ड्रग्स बिक्री जैसे कई गंभीर मामले दर्ज है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 लाख 15000 रुपयों का माल बरामद किया है। साथ ही अब पुलिस सारंग की भी तलाश कर रही है। आरोपी को माल सहित आगे की कार्रवाई के लिए लकड़गंज पुलिस के हवाले किया गया है।