logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मोका से छूटा अपराधी चाकू के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला किया दर्ज


नागपुर: जेल में बंद एक अपराधी के जन्मदिन को मनाने के लिए नागपुर की सेंट्रल जेल के बाहर गए एक शातिर अपराधी को धंतोली पुलिस की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा है। आरोपी के पास से एक चाकू और बिना नंबर की दुपहिया गाड़ी पुलिस ने बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी रोशन मेश्राम बताया जा रहा है जो कि कुछ दिन पहले ही मोका के एक मामले में जेल से छूट कर बाहर आया है।

शहर में रमजान और ईद के चलते सभी थाना क्षेत्रों मैं पुलिस को विशेष ग्रस्त और निगरानी करने की हिदायत पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के द्वारा सभी पुलिस थानों को दिए गए हैं। इसी कड़ी में धंतोली पुलिस की टीम बुधवार रात जेल रोड परिसर में गश्त कर रही थी।पुलिस को डीपी रोड जेल से सटी सड़क के पास एक युवक पटाखे करते हुए दिखाई दिया। हालांकि पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक ने भागने की भी कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। 

पूछताछ और तलाशी लेने के बाद पुलिस को उसकी बिना नंबर की दोपहिया गाड़ी से एक चाकू भी मिला है। रोशन मेश्राम पांचपावली परिसर में रहता है और कुछ दिन पहले ही मोका के एक मामले में जेल से छूट कर बाहर आया है। दरअसल बुधवार को जेल में बंद उसके एक साथी कुख्यात अपराधी का जन्मदिन था और उसके जन्मदिन को मनाने के लिए आरोपी जेल के बाहर पटाखे लेकर पहुंचा था।