logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, फडणवीस ने जिलाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने का दिया आदेश


नागपुर: बेमौसम बारिश से राज्य के विभिन्न हिस्सों में फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं इस नुकसान पर राज्य सरकार भी एक्टिव हो गई है। राज्य के तमाम जिलों के कलेक्टरों को नुकसान की रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया गया है। इस बात की जानकारी सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी।

विदर्भ समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रविवार से बेमौसम बारिश जारी है। इसका असर विदर्भ में कपास और बगीचों पर पड़ा है। सोमवार को नागपुर दौरे पर आए फड़णवीस से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने किसानों को हर संभव राहत देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमने सभी जिलाधिकारियों से फसल क्षति के संबंध में रिपोर्ट भेजने को कहा है। शासन की नीति के अनुसार किसानों की मदद की जायेगी।