logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कन्हान के महादेव घाट पर नदी देखने लगी नागरिकों की भीड़, किनारे के गांवों को चेतावनी जारी


नागपुर: दो दिनों की लगातार बारिश के बाद जिले के बांधों और मध्य प्रदेश के बांधों से पानी छोड़ दिया गया है, जिससे कन्हान नदी के तल में पानी काफी बढ़ गया है और यह स्थिति कई वर्षों के बाद देखी गई है.

यहां के महादेव घाट शिवमंदिर तीर्थ होने के कारण श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं, परंतु आज तट के पास स्थित कर्णिका कन्हान नदी कई वर्षों के बाद लबालब हो गई है, इसलिए बहुत से नागरिकों की इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है.

यदि ऐसे ही बारिश जारी रही तो नदी किनारे के गांवों में पानी घुसने के संकेत हैं. प्रशासन ने किनारे के गांवों को चेतावनी जारी कर दी है.

नदी तल में पानी अभी भी बढ़ रहा है. इससे कन्हान नदी बड़ी दिख रही है और दोनों तरफ का पात्र भरा हुआ है. जिसके चलते नागरिक बाढ़ की स्थिति को देखने के लिए कई वर्षों के बाद महादेवघाट तीर्थ स्थल पर आ रहे हैं.