logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: साइबर अपराधों का कारनामा, अपहरण की धमकी देकर 11 साल के बच्चे से ठगे एक लाख


नागपुर: साइबर अपराधी अभी तक केवल व्यस्क लोगों को निशाना बनाकर पैसे ठगते थे, लेकिन अब उन्होंने ऑनलाइन गेम खेलने वाले बच्चों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। आरोपी बच्चों को धमकी देकर उनसे पैसे वसूल  कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर से सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने 11 साल के बच्चे को उसकी बहन  का अपहरण करने की धमकी देकर माँ के खाते से एक लाख रूपये उड़ा लिए। इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोरडी थाना अंतर्गत आने वाले इलाके में अल्फिया नदीम शेख (33, वेलकमनगर, कोराडी) एक यूट्यूबर है और उसका 11 साल का बेटा और दो साल की बेटी है। उनके बेटे को अपने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम 'फ्री फायर' खेलने की आदत है। इसमें आप खुद के साथ-साथ दूसरे साथियों के साथ भी गेम खेल सकते हैं।

20 मार्च को बच्चा ऑनलाइन गेम खेल रहा था। इस दौरान उसके साथ एसके भाईजान, प्रमोद कालू, अक्षद और दीपक बोरा ने भी 20 मार्च को फ्री फायर गेम में हिस्सा लिया। उन्होंने मैसेज भेजकर लड़के को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। उसके परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद आरोपियों ने बच्चे से माँ का एटीएम कार्ड नंबर और उसका पासवर्ड मांगा। लेकिन बच्चे ने देने से इनकार कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने बच्चे को उसकी छोटी बहन का अपहरण करने की धमकी दी। अपहरण  सुनकर बच्चा डर गया और माँ के खाते से आरोपियों के अकाउंट में भेज दिया।

बच्चे ने 20 मार्च से 6 अप्रैल के बीच अपनी मां के मोबाइल फोन से आरोपी के खाते में 1 लाख 2 हजार रुपये ट्रांसफर किए। वहीं जब अल्फिया ने अपना अकाउंट चेक किया तो उसमें पैसे नहीं थे, इसके बाद जब बच्चे से पूछताछ की गई तो घटना सामने आई। इसके बाद वह साइबर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।