logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दत्तात्रेय होसबाले फिर से चुने गए संघ के सरकार्यवाह


नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (ABPS) ने सरकार्यवाह पद के लिए पुनः दत्तात्रेय होसबाले का चयन किया है। वह 2021 से सरकार्यवाह की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

होसबाले को 2021 में बेंगलुरु में हुई ABPS की बैठक में महासचिव चुना गया था. महासचिव का पद आरएसएस में सरसंघचालक के पद के बाद दूसरा सबसे बड़ा कार्यकारी पद है।

69 साल के होसाबले कर्नाटक के शिवमोग्गा के सोराबा के रहने वाले हैं। उनके पास अंग्रेजी में स्नातकोत्तर की डिग्री है। होसबले 1968 में आरएसएस में शामिल हुए और 1972 से इसके छात्र सहयोगी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में काम किया। 1978 में वह पूर्णकालिक प्रचारक बन गए और उन्हें एबीवीपी में कई जिम्मेदारियां दी गईं।

दिसंबर 1992 में, उन्हें एबीवीपी के संगठन मंत्री के पद के लिए चुना गया। 2003 में, वह आरएसएस के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख और 2009 में संघ के सह सरकार्यवाह बने। एक बार फिर उन्हें इस पद का कार्यभार सौंपा गया है।  

देखें वीडियो: