logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लोगों के हृदय तक पहुंचा संघ, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा - समाज के अंदर ऊंच नीच दुखद


नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में छुआ छूत को दूर करने का काम कर रहा है। शहरी क्षेत्र को छोड़ कर दें तो ग्रामीण क्षेत्र यह अभी भी दिखाई देता है। जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी को पूरी तरह समाप्त करने के काम संघ द्वारा किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा के तीसरे दिन में लगातार दूसरी बार सरकार्यवाह चुने जाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दत्तात्रेय होसबाले ने यह बात कही।

सरकार्यवाह ने कहा, "संघ लोगों के दिलों में उतर रहा है और समाज में संघ का प्रभाव भी बढ़ रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अक्षत वितरण के दौरान देशभर में जिस तरह लोगों ने हमारा स्वागत किया, उससे पता चलता है कि देश का माहौल कैसा है। राम मंदिर भारत की सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक है. श्री राम देश की सभ्यतागत पहचान हैं, यह बार-बार सिद्ध हुआ है और 22 जनवरी को भी सिद्ध हुआ। लगभग 20 करोड़ घरों तक आरएसएस या हमारी विचारधारा वाले लोग पहुंच चुके हैं, यह भारत के इतिहास में एक रिकॉर्ड है कि ऐसा बात सिर्फ 15 दिनों में हो गई।"

आगामी चुनाव में 100 प्रतिशत मतदान लक्ष्य

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर होसबाले ने कहा कि, "लोकतंत्र का महापर्व आने वाला है। देश को मजबूत करने सहित प्रगति को बनाये रखना के लिए मतदान में 100 प्रतिशत मतदान हो इसका काम संघ के स्वयं सेवक करेंगे। समाज में किसी भी द्वेष और बिखराव को रोककर सभी में एकता को बयान रखना संघ के लिए महत्वपूर्ण है। आने वाले दिनों में हम इसे और मजबूत करने के लिए काम करेंगे।"