logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चार दिन से लापता व्यक्ति का पाटनसावंगी में मिला शव, आत्महत्या की आशंका


नागपुर: सावनेर के पाटनसावंगी में चार दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव मिला है। शव पाटनसावंगी में एक गांव के पास एक खेत स्थित कुएं में मिला। सोमेश्वर कूडे (45) है। वह वाकीपुरा पटनासावंगी के रहने वाले थे। मृतक 29 फरवरी से लापता थे।

जानकारी के मुताबिक, किसान सोमेश्वर कुडे वाकीपुरा इलाके में रहते थे। गुरुवार 29 फरवरी की दोपहर से बिना किसी को कुछ बताए वो कहीं चले गए। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी। 

3 मार्च की दोपहर 12:00 बजे के बीच चरवाहे उमेश कश्यप ने गांव के पास संतोष बंड के खेत के कुएं में एक शव पानी पर तैरता हुआ देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सावनेर पुलिस निरीक्षक रवींद्र मानकर, सहायक पुलिस निरीक्षक शरद भस्मे, सहायक पुलिस निरीक्षक मोकासे मैडम घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए सावनेर के ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र ले जाया गया।  शाम को रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में सोमेश्वर का संगमेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।