logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Chandrapur: जिले के बड़े राजनेता के भतीजे का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या या हत्या बना रहस्य


चंद्रपुर: एक बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले बीस से पच्चीस साल के दो युवक अचानक अपने घर से गायब हो गए। घटना की सूचना करीब सात दिन पहले नगर थाने को दी गयी थी। इसके बाद पुलिस ने जांच का पहिया घूमना शुरू कर दिया। वहीं आज बुधवार को इन दोनों युवकों के शव चंडीगढ़ के कजेहड़ी गांव के पास जंगल में पेड़ से लटके मिले. इस घटना के सामने आते ही शहर में हड़कंप मच गया। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से एक युवक चंद्रपुर शहर के एक बड़े राजनेता का भतीजा है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक हफ्ते पहले दो युवकों के अचानक घर से गायब हो जाने के बाद परिजनों ने सभी जगह तलाश की। लेकिन, कहीं पता नहीं चला। उसके बाद चंद्रपुर सिटी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने घटना दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच चंडीगढ़ के सेक्टर 43 स्थित बस स्टैंड (आईएसबीटी-43) के सामने सेक्टर 52 अंतर्गत कजेहड़ी गांव के पास जंगल में दो युवकों की लाश पेड़ से लटकी मिली।

घटना की रिपोर्ट सेक्टर 36 थाने में दर्ज कराई गई है। चंडीगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दोनों युवक एक स्थानीय होटल में ठहरे हुए थे। चंडीगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि इन दोनों ने मिलकर इतना बड़ा फैसला लिया है और दोनों युवक महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रहने वाले हैं। उसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार को चंद्रपुर पुलिस से संपर्क कर घटना की सत्यता की पुष्टि की।

चंडीगढ़ पुलिस ने मौके पर पंचनामा करने के बाद आत्महत्या का प्रारंभिक अनुमान लगाया है। लेकिन, सवाल खड़ा हो गया है कि चंद्रपुर के दो युवक चंडीगढ़ जाकर आत्महत्या क्यों करेंगे। चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।